विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में ही चल रही थी जिस्मफरोशी, दो महिलाएं व एक युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 02:55 PM (IST)

पुलिस ने खूफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। यहां वेश्यावृत्ति का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था।

घर में ही चल रही थी जिस्मफरोशी, दो महिलाएं व एक युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
घर में ही चल रही थी जिस्मफरोशी, दो महिलाएं व एक युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

जेएनएन, लुधियाना। सलेमटाबरी इलाके में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान गो महिलाओं और एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक घर में जिस्मफरोशी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दो महिलाओं व एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिलाएं दूसरे शहरों से भी लड़कियां मंगवाकर धंधा करती थी। जिस्मफरोशी के इस घिनौने धंधे में वे ग्राहकों से 1000 रुपये लेती थी। इनमें से 200 से 300 रुपये तक दूसरी महिलाओं को देती थी।

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो भाईयों की मौत