Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों की मां ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jul 2016 01:59 PM (IST)

    लुधियाना में दो बच्चों की मां ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों स्वस्थ हैं।

    जेएनएन, लुधियाना। सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में दो बच्चों की मां सुखदेई ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉ. रुचि अग्रवाल ने बताया कि तीनों बच्चे सेहतमंद हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन 22 वर्षीय सुखदेई प्रसव के लिए सिविल अस्पताल में आई थी। उनके द्वारा किसी प्राइवेट स्केनिंग सेंटर से स्कैन भी करवाई हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉ. रुचि के मुताबिक जब उसकी रिपोर्ट देखी तो उसमें दो बच्चों का जिक्र किया गया था। इसके बाद महिला को लेबर रूम में ले जाया गया, जहां पर उसने तीन बच्चों जिनमें दो लड़के व एक लड़की को जन्म दिया। डॉ. रुचि के अनुसार मां और तीनों बच्चे तंदुरुस्त हैं।

    ये भी पढ़ें : फिर नहीं हो सका आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर फैसला