यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुसीबत में राखी सावंत, लुधियाना की कोर्ट ने जारी किया समन
अक्सर विवादों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर से विवाद में फंस गई हैं। लुधियाना की एक अदालत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत की मुश्किलें फिर से बढऩे वाली हैं। भगवान वाल्मीकि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर लुधियाना की सुमित सभ्रवाल की अदालत ने राखी सावंत को समन जारी किए हैं। राखी को 29 जुलाई को अदालत में पेश होना होगा।
लुधियाना के एक वकील नरिंदर आदिया ने अदालत में याचिका दायर की थी। इस पर अदालत ने राखी को धारा 295 के तहत समन जारी किया है। 29 को राखी को लुधियाना आकर सबसे पहले जमानत लेनी पड़ेगी।
पढ़ें : दरिंदों ने तलाकशुदा से दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में घुसाया चाकू, मुंह में लगाया करंट
याचिका में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 9 जुलाई को वह घर में टीवी देख रहा था। उस समय उन्हें गहरा सदमा लगा जब राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वह दलित समाज से संबंध रखते हैं। उनकी आस्था भगवान वाल्मीकि में है।
पढ़ें : केजरीवाल की राह पर कांग्रेस विधायक दल के नेता चन्नी, पढ़ें क्या है माजरा
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर भी भगवान वाल्मीकि को लेकर टिप्पणी करती एक वीडियो अपलोड की थी। इससे उनकी आस्था को चोट पहुंची है। उन्होंने सरकार से भी राखी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने अदालत में अपनी व अन्य दो गवाहों की गवाही भी कलमबद्ध करवाई।
