Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्‍यार में पागल युवक पहुंच गया महिला के घर और फिर... मच गया हंगामा

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2016 03:28 PM (IST)

    दो बच्‍चों की मां के प्‍यार में पागल एक युवक ने एेसा कुछ किया कि लोगों के हाेश उड़ गए। वह उससे बार-बार शादी के लिए कहता था, लेकिन महिला इन्‍कार कर देता था। वह उसके घर आ धमका अौर फिर...।

    जेएनएन, लुधियाना। एक युवक को दो बच्चों की मां से एकतरफा प्यार हो गया। यह सिरफिरा आशिक उस पर बार-बार शादी का दबाव बना रहा था लेकिन महिला इससे इन्कार कर देती थी। उसने शनिवार को फिर महिला को शादी के लिए कहा, महिला ने इन्कार कर दिया तो प्यार में अंधे युवक ने महिला और अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने दोनों के शरीर में लगी आग को बुझाया। महिला को सिविल अस्पताल व युवक को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवक की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने शादी से किया इन्कार तो उसे और खुद को लगाई आग

    झुलसी महिला बस्ती जोधेवाल की है। युवक का नाम विनय है। महिला ने बताया कि विनय फिल्टर का काम करता है और वह उसके यहां काम करती थी। विनय दबाव बनाता था कि वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर ले। महिला ने बताया कि करीब सात महीने पहले उसने ऐसा करने से इन्कार कर दिया आैर नौकरी छोड़ दी।

    पढ़ें : चंडीगढ़ में मोबाइल जीपीएस से बची विदेशी युवती की इज्जत, जानेंं कैसे

    महिला के अनुसार, इसके बाद भी विनय ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा। सोमवार को विनय नशे की हालत में घर आया और हंगामा करने लगा। पुलिस आई तो उसने माफी मांग कर जान छुड़ाई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विनय उसके घर आया और उसके दोनों बेटों को पकड़कर धमकी देने लगा कि वह पेट्रोल डालकर उसके बेटों को आग लगा देगा। घबराकर उसने बच्चों को छुड़वा कर कमरे में भेज दिया।

    पढ़ें : स्कूली छात्रा को लिफ्ट देकर दोस्त के साथ करने लगा गंदा काम, तभी हुआ यह...

    इसके बाद महिला और विनय के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। इसी दौराप गुस्से में आए विनय ने उस पर भी पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। विनय ने खुद के शरीर पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मदद के लिए चिल्लाने पर लोगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया।

    पढ़ें : फोन कर पत्नी बोली- परांठे खाने आ जाओ, पति पहुंचा तो उड़ गया होश