Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार, अचानक फोन आया और टूट गया सपना

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jun 2017 02:01 PM (IST)

    लुधियाना में मंडप सजा था। दुल्हन पक्ष बरात का इंतजार कर रहा था, लेकिन अचानक दूल्हे के बीमार होने की सूचना आई। इस पर बात पुलिस तक पहुंच गई।

    Hero Image
    दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार, अचानक फोन आया और टूट गया सपना

    जेएनएन, लुधियाना। शादी के लिए मंडप तैयार था। दुल्हन पक्ष के लोग बरात का इंतजार कर रहा था। माहौल खुशनुमा था, लेकिन अचानक समाचार आया की दूल्हे की तबियत खराब है, इसलिए बरात नहीं आ सकती। इतना सुनते ही मंडप पर सन्नाटा पसर गया। दुल्हन फफक-फफक कर रोने लगी। मामला पुलिस में पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल सिटी स्थित एक धर्मशाला में शादी कार्यक्रम तय किया गया था। लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने कुंदपुरी निवासी युवक से अपनी बेटी की शादी तय की थी। लड़के के परिवार ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में शोरूम पर काम करता है। सब कुछ देखने के बाद उन्होंने 3 जून को शादी रखी। सुबह लड़के वालों ने कहा कि वो आठ बजे बरात लेकर आएंगे, लेकिन जब आठ बजे तक कोई नहीं आया तो उन्होंने लड़के वालों को फोन किया। तब उन्होंने कहा कि वो 10 बजे आएंगे। 10 बजे भी बरात नहीं आई तो उन्होंने फोन किया।

    लड़के वालों ने बताया कि लड़के की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 1यह सुनते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने उन्हें कहा कि अब वो शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद पूरे परिवार व रिश्तेदारों में गम का माहौल बन गया।

    वहीं लड़की जिसकी शादी थी, उसका रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़का नशा करने का आदी था। उसने नशा ज्यादा मात्र में ले लिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उधर, चौकी जगतपुरी के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लड़के वालों की गलती है कि उन्होंने लड़की वालों को इसके बारे मे नहीं बताया।

    यह भी पढ़ें: मेड ने मालिकन का कराया दुष्कर्म, फोटो खींचकर करती रही ब्लैकमेल