जीडीपी की दर 7 प्रतिशत से उपर होना बड़ी उपलब्धि: बांसल
जासं, लुधियाना भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि सही मायने
By Edited By: Published: Tue, 01 Mar 2016 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2016 10:49 PM (IST)
जासं, लुधियाना
भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि सही मायने में यह एक आदर्श बजट है। एक और दुनिया मंदी की मार झेल रही है वहीं भारत ने 7 प्रतिशत जीडीपी दर हासिल कर मोदी सरकार की नीतियों पर मोहर लगा दी। पंडित दीनदयाल के विजन अंत्योदय तक प्रशासन का लाभ पहुंचे को सार्थक करने वाला बजट बताते हुए बांसल ने कहा कि इससे विकास की गति और तेज होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें