विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटी बहन को दुष्कर्म की नीयत से उठाने आए युवक, बड़ी ने सिखाया सबक

By Edited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Oct 2017 07:45 PM (GMT+05:30)

गांव के दो युवक अचानक उनके घर मे आ घुसे और दुष्कर्म की नीयत से छोटी बेटी को जबरन उठाने ...और पढ़ें

छोटी बहन को दुष्कर्म की नीयत से उठाने आए युवक, बड़ी ने सिखाया सबक
छोटी बहन को दुष्कर्म की नीयत से उठाने आए युवक, बड़ी ने सिखाया सबक

जेएनएन, फिल्लौर। गांव तुरां मे रविवार को छोटी बहन को किडनैप करने आए दो युवकों से बड़ी बहन भिड़ गई। बड़ी बहन ने बहादुरी का परिचय देते हुए न केवल दोनों युवकों का डटकर सामना किया बल्कि शोर मचाकर गांववासियो को भी इकट्ठा कर लिया। खुद को फंसता देख दोनों युवक मौके से भाग गए।

सिविल अस्पताल में दाखिल लड़की के पिता ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसकी दो बेटियां है। गांव के दो युवक अचानक उनके घर मे आ घुसे और दुष्कर्म की नीयत से छोटी बेटी को जबरन उठाने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी बेटी उनसे भिड़ गई। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे होने लगे तो युवक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: पति रात को तेज आवाज में टीवी चला पत्नी के साथ करता था दरिंदगी

गांव के सरपंच बीके शर्मा ने तुरंत घटना की सूचना अपरा चौकी पुलिस को दी और बेटी को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि जब वह अपरा चौकी इंचार्ज के पास शिकायत दर्ज करवाने गए तो उल्टा उन्हे ही धमकाने लगा। कहने लगा कि झगड़ा आप ने किया है, आप पर पर्चा कर दिया है। सुबह आकर अपनी जमानत करवा ले।

उधर, चौकी इंचार्ज परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पास मामला आया है। घटना के बाद वे खुद मौके पर गए थे। किसी ने कुछ नही बताया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव कांग्रेस नहीं, पंजाब सरकार जीती : सलारिया