विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलमारी से मिला ट्यूशन पढ़ने गए सात साल के बच्चे का शव

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 08:44 AM (IST)

जालंधर में ट्यूठन पढ़ने गए एक बच्चे का शव उसी घर में अलमारी में मिला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, जालंधर। लांबड़ा के गांव मल मलको तरार में सोमवार देर रात एक सात साल के बच्चे का शव मिला। शव एक घर की अलमारी में बंद था। उसके हाथ व पांव चुन्नी से बंधे हुए थे और उसी चुन्नी से उस उसका मुंह भी बंधा हुआ था। पुलिस ने घर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने की सूचना है।

घटना का पता उस समय चला जब बच्चे के माता-पिता ढूंढते हुए घर के अंदर पहुंचे और अलमारी के बाहर बच्चे का बैग पड़ा देखा। अलमारी खोलते ही उनके होश उड़ गए। बच्चे के सिर पर चोट का निशान था और खून बह रहा था।

बच्चे गुरप्रीत गोपी के पिता अशोक कुमार ने बताया कि गोपी पड़ोसियों के घर पढऩे गया था। देर शाम तक वापस न आने पर उस की माता ने ढूंढना शुरू किया। जिस घर में बच्चा पढऩे गया था वहां पर ताले लगे हुए थे। उसके बाद बच्चे के पिता ने घर की दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो बच्चे का शव मिला।

पढ़ें : बिजनेसमैन की बेटी के साथ लव, सेक्स और फिर धोखा...

पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। जिस घर में शव मिला वहां पर रहने वाले लोग फरार हो गए थे, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हत्या के पीछे पुलिस फिलहाल कोई कारण न पता होने की बात कह रही है। बताया जाता है कि बच्चा जहां पढऩे जाता था वह कुछ सप्ताह पूर्व ही यहां आया था।

पढ़ें : बहन से दो भाइयों ने किया गैंग रेप, शोर मचाया तो मुंह में डाला तेजाब