विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिअद कोर कमेटी की बैठक में तय होगी निगम चुनाव रणनीति

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 03 Jun 2017 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 01:01 PM (IST)

शिअद भाजपा गठबंधन की कोर कमेटी की बैठक आज जालंधर में होने जा रही है। बैठक में निगम चुनाव व गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव पर चर्चा होगी।

शिअद कोर कमेटी की बैठक में तय होगी निगम चुनाव रणनीति
शिअद कोर कमेटी की बैठक में तय होगी निगम चुनाव रणनीति

जेएनएन, जालंधर। पंजाब में गत फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अकाली दल व उसकी सहयोगी भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज जालंधर में होने जा रही है। इसके लिए दोनों दलों के नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं। सर्किट हाउस में होने वाली एक बैठक में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला भी हिस्सा लेंगे। बैठक से मीडिया को दूर रखा गया है।

बैठक में आगामी कोर कमेटी निगम चुनावों को लेकर गठबंधन रणनीति बनाने के लिए चर्चा करेगा। इसके अलावा गुरदासपुर उपचुनाव व दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए जुलाई में संभावित निगम चुनाव 10 साल सत्ता में रहने के बाद पहले चुनाव होंगे। ऐसे में गठबंधन की निगम चुनावों को लेकर नई रणनीति बनाएगा।

विस चुनाव में अच्छा रहा था शिअद का प्रदर्शन

कोर कमेटी की बैठक इसलिए भी अकाली दल के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विधानसभा चुनाव में जालंधर जिले में अकाली दल का सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। वह अपने हिस्से की पांच में से चार सीटों पर अकाली दल विजयी रहा था। यह अलग बात है कि भाजपा जालंधर जिले की अपने हिस्से की चार सीटों में से एक भी जीत नहीं पाई थी।

यह भी पढ़ें: कैप्टन दिल्ली में, राहुल से मुलाकात के बाद होगा राणा का फैसला