भाजपाइयों ने बजवाए ढोल, बांटे लड्डू
जागरण संवाददाता, जालंधर हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी रविवार को पार्टी के वर
जागरण संवाददाता, जालंधर
हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर में ढोल बजाकर, लड्डू बांटकर मनाई। पटाखे भी फोड़े गए। मेयर हाउस में सुबह पार्टी के प्रदेश प्रभारी शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला प्रधान सुभाष सूद, मेयर सुनील ज्योति समेत बड़ी तादाद में नेता जुटे।
कमल शर्मा ने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीज देश की जनता द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद किए जाने को साफ दिखा रहे हैं। कांग्रेस का पूरा देश से सूपड़ा साफ हो गया है।
मेयर हाउस में भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, रवि महेंद्रू, शिव दयाल चुघ, किशन लाल शर्मा समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।
उधर, भाजपा कला व संस्कृति प्रकोष्ठ ने भी ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कन्वीनर किशन लाल शर्मा, भाजयुमो महामंत्री अशोक सरीन, जिला कन्वीनर अजमेर सिंह बादल, सतीश सोनी, परमजीत पम्मा, परमजीत सिंह, अश्विनी अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, तेजिंदर सिंह, कमल अरोड़ा, कमल कपूर, बावा वर्मा, आदि मौजूद थे।
भाजपा एससी मोर्चा ने भी रविवार को चुनाव में मिली जीत की खुशी लड्डू बांटकर मनाई। सचिव पवन कुमार हंस ने कहा कि लोगों ने चुनाव में साफ कर दिया है कि उन्हें भ्रष्टाचार फैलाने वाले अब और बर्दाश्त नहीं होंगे। नंबरदार राकेश गिल, परमजीत पम्मी, भूपिंदर हंस, विजय कुमार, सोनू अरोड़ा, सोनू महाजन, सोमनाथ, पवन मल्होत्रा आदि मौजूद थे।