यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई से झगड़ा, नाबालिग लड़की ने निगला जहर

संवाद सहयोगी, जालंधर
काला बकरा से सटे गांव जल्लोवाल में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की ने भाई के साथ हुए झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल जालंधर सिविल अस्पताल में दाखिल इस लड़की की पहचान 16 वर्षीय अमन पुत्री सुरिंदर सिंह निवासी गांव जल्लोवाल के रुप में हुई है।
गांव जल्लोवाल की रानी ने बताया कि वह और उनके पति काम पर गए हुए थे। घर पर बेटी अमन व बेटा सन्नी थे। दोनों भाई बहन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो उनकी बेटी ने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर पहले काला बकरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया है।
