लिव इन पार्टनर ने युवती को मार डाला, कहा-नहीं छोड़ रही थी देह व्यापार
हाेशियारपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की उसके पार्टनर युवक ने तलवार से काट कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने युवती को पनाह देने वाली एक महिला के घर में तोड़फोड़ की। बाद में उसने पुलिस के पहुंचने पर सरेंडर कर दिया।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। शहर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की उसके पार्टनर युवक ने तलवार से काट कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने युवती को पनाह देने वाली एक महिला के घर में तोड़फोड़ की। बाद में उसने पुलिस के पहुंचने पर सरेंडर कर दिया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हत्यारोपी बोला, देह व्यापार का धंधा करने से बाज नहीं आ रही थी
पुलिस के मुताबिक, माहिलपुर के गांव बिंजो की 20 वर्षीया युवती शादी के कुछ समय पश्चात ही पति से अलग रहने लगी। इस पर मायके वालों ने उसे बेदखल कर दिया। इसके बाद वह मोगा जिले के गांव नत्थूके के मनप्रीत उर्फ मनी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी और पिछले छह माह से रविदास नगर में किराये के मकान में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें : पंजाब से कभी खत्म नहीं हो सकता ड्रग और करप्शन : डीजीपी
एक माह पहले युवती रविदास नगर में ही एक महिला के घर में आकर रहने लगी। इससे मनी गुस्से में था। मनी ने बताया कि महिला देह व्यापार का धंधा करवाती है और वह युवती से भी देह व्यापार करवाने लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे वह युवती को समझाने आया और उसे अपने साथ चलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसे पनाह देने वाली महिला भी उसे भेज नहीं रही थी।
उसने बताया कि कुछ देर बाद महिला बाजार चली गई। इस दौरान मनी उसे साथ्रा चलने को कहता रहा। वह नहीं मानी तो मनी ने घर में पड़ी तलवार उठा ली और दौड़ा-दौड़ाकर को मार डाला। मनी ने घर में भी तोडफ़ोड़ की। उसने तलवार से एलईडी तोड़ दी। सूचना मिलने पर एसपी (डी) बलजीत सिंह ढिल्लों व डीएसपी सिटी समीर वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मनी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
मनी ने पुलिस को बताया कि महिला देह व्यापार को धंधा चलाती है। उसने पुलिस पर नजर रखने के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जब पुलिस दबिश देती तो वह लड़कियों व ग्राहकों को पीछे के दरवाजे से खिसका देती थी। उसके साथ रिलेशनशिप में रहने वाली युवती नशा भी करती थी और उसने उसे भी नशे की आदत डाल दी।
दूसरी ओर, यश्ुवती को पनाह देने वाली महिला ने मनी के आरोपों का नकारते हुए कहा कि नशे की लत में मनी ने युवती का कत्ल किया है। डीएसपी समीर वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बयान जुदा-जुदा : महिला ने कहा कि युवती उनके यहां चार दिन से किराये पर रह रही थी। वहीं उसकी बहू ने बयान दिया कि युवती एक माह से रह रही थी, जबकि उसके पोते ने कहा कि युवती चार माह से घर में रह रही थी।