Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता करवा रहा था वेश्यावृत्ति, ग्राहक ने दर्द जाना तो कराया मुक्त

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jul 2017 12:16 PM (IST)

    गुरदासपुर के दीनानगर में एक भाजपा सरपंच और उसके साथियों ने पहले एक महिला के साथ दुष्‍कर्म किया और फिर उसे बंधक बना लिया। वे उससे एक होटल में देह व्‍यापार करवाते थे।

    भाजपा नेता करवा रहा था वेश्यावृत्ति, ग्राहक ने दर्द जाना तो कराया मुक्त

    जेएनएन, दीनानगर (गुरदासपुर)। एक भाजपा सरपंच ने महिला को अपने होटल में बंधक बना लिया। वह उससे 40 दिनों तक वेश्‍यावृति करवाता रहा। वह उसे नशा देकर यह घिनौना कार्य करवाता था। एक ग्राहक उसके पास आया तो उसका दर्द जानकर पसीज गया। इसके बाद उस ग्राहक की मदद से महिला को इस नरक से मुक्ति मिली। ग्राहक ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस ने उसे यहां से मुक्‍त कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना दीनानगर की है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव झंडेचक्क के मौजूदा भाजपा सरपंच जोगिंद्रपाल ने उसे अपने एक होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। वह उसे नशीली वस्तु सुंघाकर होटल में आने वाले ग्राहकों के पास भेजता था। महिला ने बताया कि डेढ़ महीना पहले उसके ही गांव के तीन युवकों ने दवाई दिलाने के बहाने उसे अपनी कार में बिठाया।

    यह भी पढ़ें: राखी सावंत की जमानत खारिज, फिर हुआ गिरफ्तारी वारंट जारी

    महिला ने बताया कि कार में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। उसमें नशीली वस्तु मिला होने के कारण वह इसे पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे रात को दीनानगर हाइवे पर पड़ते एक होटल में ले गए। वहां होटल के मालिक व भाजपा नेता जोगिंद्रपाल, अजय कुमार, सनी, डैनी व विनोद कुमार ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया।

    दीनानगर में होटल पर जांच करती पुलिस।

    महिला ने बताया कि इसके बाद जोगिंद्रपाल ने उसे बंधक बना लिया और आरोपियों ने उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर भाजपा नेता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: सुहागरात में पता चला पत्नी किन्नर है, 11 साल बाद किया कत्ल

    दिल्ली में किया गया सौदा

    महिला ने बताया कि आरोपियों ने देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए उसका सौदा दिल्ली में भी कर दिया था। जब वह इस बात का विरोध करती तो उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते। इस तरह वह आरोपियों के इशारे पर नाचते हुए होटल में आने वाले ग्राहकों का शिकार बनती गई।

    यह भी पढ़ें: युवक की अश्लील बातों और हरकतों से परेशान होकर महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु

    ग्राहक ने ही भागने में की मदद

    पीडि़ता ने बताया कि होटल में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति की मदद से ही वह वहां से निकल सकी है। उस व्यक्ति को उसने आपबीती सुनाई थी तो वह पिघल गया और उसे मुक्‍त कराने का भरोसा दिलाया। ग्राहक ने  इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह के आदेश पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा और महिला को वहां से छुड़वाया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी विनोद कुमार को दबोच लिया। चार अन्‍य आरोपरी भागने में कामयाब हो गए।

    यह भी पढ़ें: करीना की 'मां' ने जेल में जागकर गुजारी रात, मिली दो साल की कैद