विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापार मंडल भी जमीन अधिगृहण के खिलाफ

By Edited By:
Published: Sun, 31 Mar 2013 01:04 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2013 01:08 AM (IST)

News Article Hero Image

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

सरकारी एमआर कालेज ट्रस्ट की जमीन अधिग्रहण कर कालोनी का मुनाफा कमाने के लिए अडे़ नगर सुधार ट्रस्ट ने आनन-फानन अधिग्रहण संबंधी एक ओर नोटिस प्रकाशित करा दिया है। कायदे से यह नोटिस पहले नोटिस के 30 दिन बाद निकाला जाना था, लेकिन इससे भी कम समय में इसे निकाल दिया गया। वहीं नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा जमीन हासिल करने के लिए लिखाई जा रही ललक पर व्यापार मंडल फाजिल्का ने हैरानी जताई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने कहा है कि नगर सुधार ट्रस्ट में इस वक्त कोई चेयरमैन नहीं है जो शहर निवासियों की भावना को समझ सके। अधिकारी भावनाओं से विपरीत जा शिक्षा के लिए दान में मिली जगह को बेचकर मुनाफा कमा सरकार को खुश करने की फिराक में है, लेकिन उनके इन प्रयासों को शहर वासी कभी कामयाब नहीं होने देंगे। व्यापार मंडल दो अप्रैल को फाजिल्का पहुंच रहे उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को मांगपत्र सौंप कालेज ट्रस्ट की जगह का अधिग्रहण तत्काल प्रभाव से रुकवाने की मांग करेगा। अगर सुनवाई न हुई तो नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा मांगे जा रहे इंद्राज दर्ज करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। फिर भी अधिकारी जमीन हासिल करने पर अमादा रहे तो अदालत का सहारा लिया जाएगा। वहीं शहीद भगत सिंह स्पो‌र्ट्स क्लब ने कहा है कि नगर सुधार ट्रस्ट जमीन हासिल करने की कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी दिखा रहा है जो नोटिस एक माह बाद निकलना चाहिए था उसे 8-10 दिन के भीतर जारी करवा ट्रस्ट अपने ही नियम तोड़ रहा है। इसे भी अदालत में चुनौती दी जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर