विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेड़ीवाल का बाग देख अभिभूत हुए ढींढसा

By Edited By:
Published: Thu, 28 Mar 2013 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2013 06:45 PM (IST)

News Article Hero Image

अमृत सचदेवा, फाजिल्का : हाल ही में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में बागवानी के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले फाजिल्का के प्रमुख बागवान सुशील पेड़ीवाल का खिप्पांवाली स्थित बाग पूरे प्रदेश के बागवानों के लिए प्रेरणा है। ये शब्द राज्य के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने बाग का दौरा करते हुए कहे।

ढींढसा निजी दौरे के तहत सुशील पेड़ीवाल के पुत्र शैलेश पेड़ीवाल जोकि उनके मित्र भी हैं, के साथ उनके फार्म पर आए हुए थे। वहां उन्होंने करीब सौ एकड़ में फैले बाग में बेहतर उत्पादन के लिए लगाए गए ड्रिप इरीगेशन, हर प्लांट को सही ढंग से पानी देने, समयानुसार दवा छिड़काव के लिए अपनाए गए कंप्यूट्रीकृत सिस्टम को देखा। साथ ही उन्होंने बेहतर मार्केटिंग के लिए अपनाए जा रहे ग्रेडिंग व वैक्सिंग प्लांट का जायजा भी लिया।

दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत में वित्तमंत्री ढींढसा ने कहा कि राज्य के हर बागवान को पेड़ीवाल परिवार की तरह तकनीक का इस्तेमाल करे तो बागवानी में भी पंजाब नई ऊंचाइयां छू सकता है। उन्होंने बताया कि बजट में भी पंजाब सरकार ने बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए दो सौ करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए की लागत से अबोहर और होशियारपुर में दो जूस फैक्ट्रियां स्थापित की गई हैं, उनके बेहतर संचालन के लिए निजी क्षेत्र की जूस कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि हजारों युवाओं को रोजगार मिल सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर