Move to Jagran APP

पकड़ी गई बच्‍चे को जन्‍म देकर फेंकने वाली कुंवारी मां

बच्‍चे का जन्‍म देकर उसे फेंकने वाली कुंवारी नाबालिग मां को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान, उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए और वह गर्भवती हो गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2015 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2015 02:47 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। बच्चे का जन्म देकर उसे फेंकने वाली कुंवारी नाबालिग मां को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान, उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए और वह गर्भवती हो गई। उसने बाद में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन वह उसे अपनाने की हिम्मत नहीं दिखा सकी। नवजात को उसने यहां एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया।

loksabha election banner

यह नवजात पिछले 25 नंवबर को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पीछे इस निर्माणाधीन मकान में मिला था। बच्चे काे वहां देखकर सनसनी फैल गई थी। ठंड के कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्चे के माता-पिता के बारे में पता नहीं चलने पर पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन को सौंप दिया। उपचार के दौरान बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बाद में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अब भी उसका इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर, पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश मेें जुटी रही और अाखिरकार वह उसे जन्म देने वाली नाबालिग लड़की पर पहुंच गई। पुलिस ने 16 साल की इस लड़की को हिरासत में ले लिया है। उसकी सिविल अस्पताल में डॉक्टरी जांच करवाई। डॉक्टरों ने लड़की द्वारा कुछ दिन पूर्व बच्चे को जन्म देने की पुष्टि की है।

एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल ने बताया कि हिरासत में ली गई किशोरी बिहार की है और अभी फतेहगढ़ साहिब इलाके में रह रही है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपने गांव मेें ही एक लड़के से प्यार करती थी। लड़का यहां उनके घर के सामने ही रहता था और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। वह उससे शादी करना चाहती थी। उसने बताया कि उनके शारीरिक संबंध बन गए अौर वह गर्भवती हो गई। इस बारे में उसे जब पता चला तो काफी देर हो चुकी थी। इसका बाद लड़का बिहार अपने गांव भाग गया।

बताया जाता है कि लड़की के परिजन लड़के से उसकी शादी करने को तैयार नहीं हुए। लड़की मुस्लिम समुदाय से है और लड़का हिंदू है। बाद में लड़की ने सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, लाेकलाज के कारण उसे गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। पुलिस फिलहाल लड़की की काउंसिलिंग करा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.