Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, एक बच्चे की मौत व दो घायल

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jun 2017 01:45 PM (IST)

    पंजाब में बुधवार से लगातार बारिश जारी है। सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं। इससे प्रशासन के जल निकासी के दावों की भी पोल खुली है।

    पंजाब में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, एक बच्चे की मौत व दो घायल

    जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में प्री-मानसूनी बारिश से गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन साथ ही कई शहरों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूबे में आज तेज बारिश का दूसरा दिन है। कई जिलों में सुबह से जबरदस्त बारिश हो रही है। मोगा, बठिंडा और पटियाला तेज बारिश हुई है। यहां कई स्थानों पर जलभराव से बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे जल निकासी और प्रशासन के दावों की भी पोल खुल गई है।

    बठिंडा में बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव।

    जानकारी के मुताबिक जोरदार बारिश से मोगा में सड़कें जलमग्न हैं। यहां रातभर से बारिश हो रही है और सड़कों व बाजारों में पानी जमा गया है। खेतों में भी धान की फसल डूबी हुई नजर रही है। जबकि नीचले इलाकों में भारी जलभराव है। मोगा के कच्चा दोसांझ रोड बस्ती पर भगवानपुरा में एक मकान गिरने से दो लोग घायल हुए हैं।

    पटियाला में बाजार की सड़कों पर जमा हुआ पानी।

    बठिंडा में भी ऐसे ही हालात नजर आए। यहां भी सड़कों पर पानी तैर रहा है। यहां एक हादसे में बच्चे की मौत की भी खबर है। बच्चा बारिश के पानी में नहा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

    जबकि पटियाला में बारिश से बाजारों में पानी भर गया। यहां लगातार भारी बरसात के कारण धीरु की बस्ती में एक घर की छत गिर गई। जिसेस एक नौ साल के बच्चे परमिंदर की मौत हो गई है। जबकि उसका दादाचचानण सिंह घायल हो गया है। बच्चे का पिता रेहड़ी चलाकर अपना गुजारा करता है। बच्चे के परिजनों से सरकार से वित्तीय मदद की गुहार लगाई है।  

    मकान की गिरी हुई छत्त और हादसे की चपेट में आने वाला बच्चा।

    वहीं थाना जुल्का के अधीन गांव रत्ता खेड़ा में एक प्रवासी मजदूर महिंदर राम के मकान की छत गिरने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। आज तेज बारिश के दौरान ही घर की छत गिर गई। जब घटना हुई तो महिंदर राम अपने मालिक के घर में भैंसों के लिए घास डालने गया था। छत गिरने से महिंदर राम की पत्नी फुलवती देवी (50) की नीचे दबकर मौत हो गई। घटना उपरांत थाना जुल्कां की पुलिस मौके पर पहुंची।

    मकान की गिरी हुई छत, जिससे महिला की मौत हुई।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पंजाब में बादल छाए रहने और बारिश की संभावनाएं बरकरार है। यहां राज्य के सभी हिस्सों में मानसून पहुंचने की खबर है। गौरतलब है कि पिछले साल दो जुलाई को पंजाबू में मानसून पहुंच गया था।