विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पठानकोट अापरेशन का खर्च मांगने पर पंजाब के सीएम केंद्र से नाराज

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 09 Mar 2016 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2016 05:15 PM (IST)

पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पठानकोट में आतंकी हमले के दौरान आपरेशन और अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पठानकोट आतंकी हमले के दौरान आपरेशन और अर्द्ध सैनिक बलों की तैनीती के लिए केंद्र द्वारा खर्च मांगने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नाखुश हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए पंजाब से 6.35 करोड़ रुपये का खर्च मांगा है।

2 जनवरी को पठानकोट में हुए आतंकी हमले के दौरान 20 केंद्रीय बटालियनों को सुरक्षा के लिए उतारा गया था। करीब 25 दिनों तक पंजाब में रहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का खर्च केंद्र ने राज्य सरकार से मांगा है। यह राश्ाि करीब 6.35 करोड़ रुपये है।

मुख्समंत्री बादल ने कहा है कि पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ आतंकी हमला राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था, जिसके लिए यह अभियान चलाया गया। सेना व एयरफोर्स ने केंद्र की मदद से पठानकोट ऑपरेशन को संपन्न करने और आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए काफी संख्या में अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों काे तैनात किया। इस खर्च को केंद्र सरकार को ही वहन करना चाहिए। पंजाब सरकार से इसका खर्च मांगा जाना गलत है।

बादल ने कहा कि सिर्फ पंजाब ही नहीं, देश के जितने भी राज्यों में आतंकी कार्रवाई से निपटने में केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य पुलिस की मदद करते हैं, वहां होने वाले खर्च का जिम्मा केंद्र सरकार को ही उठाना चाहिए। बीते दिनों हरियाणा में दंगे और हिंसक घटनाएं हुईं, जिससे निपटने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को लगाया गया। केंद्र सरकार को ऐसे मौकों पर होने वाले खर्च का इश्यू नहीं बनाना चाहिए।