हाइप्रोफाइल छेड़छाड़ केस: पुलिस का विकास व उसके दोस्त को पेश होने का नोटिस
आइएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे विकास बराला आैर उसके दोस्त को चंडीगढ़ पुलिस ने नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है। दाेनों से पूछताछ की ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। यहां आइएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के आराेप में घिरे विकास बराला और उसके दोस्त को पुलिस ने पेश हाेने काे कहा है। उनके पिता हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पीए ने कहा है कि विकास बराला पुलिस के सामने पेश होंगे। उन्हें पुलिस का नोटिस मिल गया है।
चंडीगढ़ पुलिस के आइजी ने यहं एक बयान में बताया कि विकास बराला सहित दोनों अारोपियों को जांच में शामिल होने आैर पुलिस के समक्ष पेश होेने को कहा गया है। इसके लिए दोनों को नोटिस जारी किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ होगी। अाइजी ने कहा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।
पहले बताया गया कि विकास बराला ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी ने नोटिस ले लिया। बाद में सुभाष बराला के पीए ने पुलिस का नोटिस स्वीकार करने कर बात कही। पीए ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का नोटिस मिल गया है और विकास पुलिस के समक्ष पेश होंगे। विकास जांच में हर तरह से सहयोग करेंगेे।
आरोपियों ने ब्लड सैंपल देने से किया था मना
चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। वहां दोनों ने जांच के लिए ब्लड और यूरिन का सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने अॉब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की है आैर इसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैंपल देने से इन्कार करना गंभीर बात है और यह उनके खिलाफ जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को उजागर किया जाएगा। दूसरी आेर, कांग्रेस और इनेलो ने इस मामले की सीबीआइ या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।