विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साथी किरायेदार नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करते रहे गैंगरेप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 09:20 AM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 06:55 PM (IST)

साथी किरायेदारों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को बंधक बनाया और फिर उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथी किरायेदार नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करते रहे गैंगरेप
साथी किरायेदार नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करते रहे गैंगरेप

जेएनएन, डेराबस्सी [मोहाली]। किराये के मकान पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की को साथी किरायेदार दो युवकों ने कमरे में बंधक बना दिया और फिर उससे रात-दिन बारी-बारी दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों को काबू कर लिया है।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि गांव मीरपुर में किराये पर रहने वाली महिला ने उसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। उसकी मझली बेटी शुक्रवार रात 9:00 बजे घर से अचानक गायब हो गई। वह उसकी खोज में भटकते रहे, लेकिन अगले दिन अचानक वह घर आई और सारी व्यथा बताई।

लड़की ने बताया कि वह छत पर गई थी। इसी दौरान वहीं किराये पर रहने वाले दो युवकों ने उसके अपने कमरे में बंधक बना दिया और फिर उससे बारी-बारी दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने आरोपी प्रताप पुत्र राधेश्याम और सुनील पुत्र हरद्वारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः महिला को सुनसान जगह पर ले गया तांत्रिक, फिर साथी संग मिल किया गैंगरेप