विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में हाईअलर्ट, ग्रे रंग की स्विफ्ट की तलाश में सुरक्षाकर्मी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2016 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:43 PM (IST)

पंजाब में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़ । पंजाब में तीन आंतकियों घुसने की सूचना के बाद चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। चंडीगढ़ की सीमा से सटे मोहाली व पंचकूला में एंट्री प्वाइंट पर विशेष नाके लगाए गए हैं। हर आऩे-जाने वाले वाहन की कड़ी जांच की जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य व्यस्ततम सार्वजनिक स्थलों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ज्यादातर पुलिस ग्रे रंग की स्विफ्ट गाड़ी पर नजर रखे हुए है। चंडीगढ़ पुलिस को पता चला है कि पंजाब में आने वाले आंतकी ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नं जेके 01एबी 2654 में सवार हैं। चंडीगढ़ पुलिस अब स्विफ्ट गाड़ी की चेकिंग में लग चुकी है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 43 बस स्टैड़ पर पंजाब से आने वाली बसों की बारीकी से चेकिंग कर रही है। पुलिस बसों से चंडीगढ़ आने वाले हर यात्री के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि तीनों आतंकी भीड़भाड़ वाली जगह पर हमला कर सकते हैं। आपरेशन सेल के कमांडो ने स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया है। आपरेशन सेल के जवान संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें : पठानकोट में आतंकियों के घुसने की सूचना से हड़कंप, सर्च अभियान जारी