विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही छात्रा से दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 15 Aug 2017 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 07:14 PM (IST)

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही आठवीं की छात्रा का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही छात्रा से दुष्कर्म
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही छात्रा से दुष्कर्म

जेएनएन, चंडीगढ़। आइएएस की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सिटी ब्यूटीफुल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही आठवीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दिया गया। इसके बाद आरोपी उसे स्कूल के निकट ही स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क (चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पार्क) में ले गया और हवस का शिकार बनाया।

घटना सुबह लगभग 8.15 बजे की है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा था, इसके बावजूद स्कूल जा रही छात्रा का लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू के बल पर छात्रा का अपहरण किया और उसे हवस का शिकार बना दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी देकर उसे वहीं छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। लड़की जब घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। पीडि़ता के पिता माली का काम करते हैं।

शहर के चप्पे-चप्पे में सीसीटीवी कैमरे होने के दावे करने वाली पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी कौन था। पुलिस ने अभी तक शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 341, 363, 506 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः एनआरआइ पति अचानक घर पहुंचा तो देखा... आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी