विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी महिला, पति ने दोनों को गोलियों से भून डाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 01:33 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 05:16 PM (IST)

बठिंडा में एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी और उसके प्रेमी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। महिला तड़के घर में ...और पढ़ें

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी महिला, पति ने दोनों को गोलियों से भून डाला
प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी महिला, पति ने दोनों को गोलियों से भून डाला

जेएनएन,बठिंडा। एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी और उसके प्रेमी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। शुक्रवार को तड़के महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इसी दौरान पति ने दाेनों काे देख लिया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दाेनों को गोलियां मार दीं। दाेनों की मौत हो गई।

घटना जिले के गांव मोहला की है। गांव की 35 साल की एक महिला का गुरप्रीत नामक युवक से प्रेम संबंध था। पति काे धोखा देकर वह प्रेमी के साथ शारीर‍िक संबंध बनाती थी। गांव मिडू खेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह (36) पेशे से ड्राइवर था।

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल बनाती थी छात्र से गलत संबंध, मना किया तो स्‍कूल से नाम काटा

 बीती रात महिला अौर उसका पति घर में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के महिला ने अपने प्रेमी को चुपके से फोन कर बुला लिया। दोनों दूसरे कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे कि इसी दौरान पति की नींद खुल गई। उसने पत्‍नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्‍से से उबल पड़ा। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई अौर पत्‍नी व उसके प्रेमी को गाेलियों से भून डाला।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन से लौटकर घर में सो रही थी बेटी, लेक्‍चरर ने दातर से काट डाला

घटना के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया अौर मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। थाना संगत पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति गुरतेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।