विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालाजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 01:14 PM (IST)

सालासर में बाला जी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें परिवार के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वेब डेस्क, बरनाला। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया - हनुमानगढ़ जंक्शन मेगा हाइवे पर गत देर रात लगभग 12 बजे एक कार (पीबी 19 सी 1105) सड़क किनारे कीकर के पेड से टकरा गई। कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। संगरिया निवासी जनकरानी (60) पत्नी दीवान चंद व तपा मंडी बरनाला निवासी गगनदीप (31) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गगनदीप की पत्नी नीरुबाला (28), पुत्री कंसी गर्ग और पुत्र पुनीत की बाद में हनुमानगढ़ टाऊन हास्पिटल में मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए परवीन (35) पुत्र दीवानचंद व परवीन की पत्नी पूजा(31) को लुधियाना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सालासर में बाला जी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे।

पंजाब क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें