पति और भाई के झगड़े के बाद युवती ने छोड़ा घर तो हुआ यह हाल, पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर में एक युवती पहले पति से विवाद के बाद भाई के घर आ गई। उसका भाई से झगड़ा भी हो गया। इस दौरान भाई का दोस्त उसे बहकाकर अपने साथ ले गया। यह भूल उसे बहुत भारी पड़ी। पढ़ें खबर।
जेएनएन, अमृतसर। एक युवती अपने पति से झगड़ा होने के बाद भाई के घर अाकर रहने लगी। इस दौरान उसकी किसी बात पर भाई से भी अनबन हो गई। इसकी भनक उसके घर आने वाले उसके भाई के दोस्त को लगी तो उसने मौके का फायदा उठाया। उसने युवती को भाई के खिलाफ खूब भड़काया अौर हमदर्द बन उसे बहका कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसे बंधक बना कर वह उससे दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान वह उसे कई जगहों पर ले गया। युवती 15 दिन बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर भागी।
मामला शहर के इस्लामाबाद इलाके का है। वह व्यक्ति युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर 15 दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती उसके चंगुल से छूटकर भाई के घर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीडि़ता के मुताबिक उसका भाई झाड़-फूंक का काम करता है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने पति का घर छोड़कर भाई के घर रह रही थी। युवती के मुताबिक आरोपी अशोक बीमार था, इसलिए वह झाड़ फूंक करवाने अक्सर उसके भाई के घर पर आता रहता था। इसी दौरान युवती और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर अनबन हाे गई।
पढ़ें : युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म और फिर की हत्या
अशोक को भी इस बात की भनक लग गई कि दोनों भाई व बहन में नहीं पट रही है। अशोक ने महिला को अपने भाई के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। अशोक ने महिला को कहा कि वह उसके चल सकती है। वह भी बिना कुछ सोचे समझे उसके साथ चली गई। अशोक उसे मजीठा रोड स्थित मीर शाह के पास एक कमरे में ले गया और कहा कि वह यहां आराम से बिना किसी डर के रह सकती है।
पीड़िता के मुताबिक, कमरे में पहुंचने पर अशोक ने अंदर से कुंडी लगा दी तो उसने इससे रोका तो उसने घबराने को नहीं कहा। थोड़ी देर बाद वह उससे अश्लील बातें करने लगा तो घबराहट हुई, लेकिन फिरउसे लगा कि वह अश्लील बातें करना बंद कर देगा। लेकिन, कुछ ही देर में उसकी हरकतें बढऩे लगीं।
युवती के अनुसार, थोड़ी देर बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे पहले कि वह शोर मचा पाती उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद अशोक ने उससे दुष्कर्म किया। उसने उसे रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और किसी को इस बारे मेंं बताने पर गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी दी।
पढ़ें : पति के दोस्त की डोल गई नीयत, ...और फिर किया यह
महिला के मुताबिक, आरोपी इसके बाद उसे 15 दिन तक कई स्थानों पर ले गया और उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। अंत में उसने वह उेस रत्न सिंह चौक स्थित एक घर में ले गया। वहां भी उसने उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से भाग गई और सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।