विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हुई तो कर दी शादी, फिर गर्भपात करा युवक हुआ फरार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 02:42 PM (IST)

दुष्कर्म के बाद युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी कर ली। इसके बाद युवक ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक फरार हो गया।

दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हुई तो कर दी शादी, फिर गर्भपात करा युवक हुआ फरार
दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हुई तो कर दी शादी, फिर गर्भपात करा युवक हुआ फरार

जेएनएन, अमृतसर। युवती की दोस्ती युवक से हुई तो यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। युवती गर्भवती हुई तो युवक ने उससे शादी कर दी। इसके बाद युवक ने चुपके से उसका गर्भपात करवा दिया। इससे युवती की तबियत बिगड़ गई। वहीं, आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।

रामदासा इलाके की पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात रमनदीप सिंह के साथ हुई थी। एक दिन रमनदीप सिंह उसे धोखे से अपने घर ले गया। वहां रमनदीप सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक महीने बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। जब उसने रमनदीप सिंह के साथ शादी की बात की तो वह मुकर गया।

शादी से इन्कार करने पर उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी। जब रमदीप सिंह के परिवार के सदस्यों को थाने में बुलाया गया तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद उसे घर में नहीं रखा गया। रमनदीप सिंह अपने परिवार के सदस्यों के कहे मुताबिक उसे अमृतसर के मजीठा रोड इलाके में किराये के मकान में ले आया।

कुछ दिन बाद रमनदीप सिंह ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। कुछ देर में उसका गर्भपात हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद रमनदीप सिंह अपने घर लौट गया और किराये के मकान में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब इसकी जानकारी पीड़िता के परिवार मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया और युवती को अस्पताल में दाखिल करवाया।

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्‍ती के बाद हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर ठगे 25 लाख