विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से तीन की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 07:40 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, संबलपुर : पड़ोसी बरगढ़ जिले के अताबिरा ब्लाक अंतर्गत सिलेट गांव में डायरिया से पीड़ित तीन लोगों की इलाज के दौरान गत बुधवार को मौत हो गई। वहीं छह लोगों को गंभीर हालत में बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद एक डॉक्टरी दल ने गांव में पहुंचकर अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाकर इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार को सिलेट गांव के मिर्धापाड़ा निवासी कंगालू मिर्धा के पुत्र श्याम मिर्धा को दस्त शुरू हो गया था। उसने किसी नीम-हकीम से दवा लाकर खायी लेकिन दस्त बंद नहीं हुआ तब श्याम को उसका भाई मानभंजन साथ लेकर बुर्ला आ गया। इसी दौरान मानभंजन को भी दस्त शुरू हो गया। दोनों भाइयों को डायरिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की सुबह श्याम और मानरंजन की मौत हो गई। इसी तरह, गांव के भास्कर मिर्धा नामक वृद्ध की मौत भी बुधवार को डायरिया से हो गई। इसके बाद डायरिया से पीडि़त मृतक श्याम और मानभंजन के पिता कंगालु मिर्धा, भागीरथि मिर्धा, गणेश मिर्धा, ज्योत्सना मिर्धा समेत केनालपाड़ा का सीता भुए और उर्मिला भुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल हास्पिटल के डायरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है।