पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने का शाह का आह्वान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ओडिशा दौ
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ओडिशा दौरे के आखिरी दिन भुवनेश्वर के तटीय इलाका टिकरपड़ा पंचायत के बसंतपुर गांव में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का प्यार देखकर यह साबित हो रहा है कि लोग भाजपा के साथ है और भाजपा लोगों के साथ है। आगामी दिनों में लोग प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करने के मूड में हैं। अमित शाह ने कहा कि मैं तीन दिन से ओडिशा में हूं और सड़क से ही कही आ जा रहा हूं, नवीन पटनायक की तरह हेलीकाप्टर से नही जा रहा हूं। भाजपा हवा मे नही उड़ती, यह सबके साथ चलती है।
बीजद पर सीधा हमला करते हुए उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हवा में उड़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें लोगों की समस्या के बारे में जानकारी नही है। मैं पिछले तीन दिन से आपके बीच में घूम रहा हूं। पता चल रहा है कि राज्य में लंबे अर्से से बीजद की सरकार होने के बावजूद यहां विकास नही हो पा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि 2019 में बीजद सरकार को उखाड़कर फेक दो और राज्य में भाजपा की सरकार बनाओ।
शाह इससे पहले भाजपा विधायक दल के नेता कनक बर्धन ¨सहदेव के घर पर आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। इसके साथ ही भुवनेश्वर में पार्टी की तरफ से आयोजित पंचायत सम्मेलन में भाग लेने के साथ विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उन्होने चर्चा की और उन्हें आगामी 2019 में ओडिशा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का गुरुमंत्र भी दिया। इस बैठक में पार्टी के तमाम जिला परिषद सदस्य, ब्लाक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शामिल हुए।
यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत जैसे ही टिकरपड़ा पंचायत अन्तर्गत बसंतपुर गांव पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने फूल माला से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत समारोह से गदगद शाह ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आपकी मेहनत बेकार नही जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया। शाह के साथ केद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा समेत राज्य के कई दिग्गज भाजपा नेता उपस्थित थे।