Move to Jagran APP

भारतीय मूल के आठ लोगों को सम्मानित करेगा दक्षिण अफ्रीका

जोहानिसबर्ग। लोकतंत्र और देश की समृद्धि में योगदान के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा वरिष्ठ राजनयिक एनुगा रेड्डी समेत भारतीय मूल के आठ लोगों को राष्ट्रीय सम्मान देंगे। नेशनल आर्डर नामक यह पुरस्कार 27 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे।

By Edited By: Published: Tue, 23 Apr 2013 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2013 10:04 PM (IST)

जोहानिसबर्ग। लोकतंत्र और देश की समृद्धि में योगदान के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा वरिष्ठ राजनयिक एनुगा रेड्डी समेत भारतीय मूल के आठ लोगों को राष्ट्रीय सम्मान देंगे। नेशनल आर्डर नामक यह पुरस्कार 27 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

आठ भारतीयों के अलावा विभिन्न श्रेणियों में 38 और लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से देश में गैर नस्ली, लोकतंत्र और राष्ट्र के विकास में योगदान करने वाले लोगों को नेशनल ऑडर से सम्मानित किया जाता है। रेड्डी उन चार विदेशी नागरिकों में शामिल हैं जिन्हें ऑडर ऑफ कम्पैनियन ऑफ ओआर टैंबो पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रख्यात विदेशी नागरिक की पहचान दिलाता है। वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने में रेड्डी ने अहम भूमिका अदा की थी। साथ ही उन्होंने नेल्सन मंडेला समेत दूसरे राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए संघर्ष किया था।

स्वास्थ्य नीति के विकास में बड़ी भूमिका अदा करने के लिए कुरैशा अब्दुल करीम के अलावा सूर्या बीबी खान, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता यूसुफ अंब्राजी, सैयद मुहम्मद रायदान मियां को भी सम्मानित किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.