दुनिया में उम्रदराज होने का दावा कर रही 120 वर्षीय रूसी महिला
अस्त्रखान की 120 वर्षीय तांजिल्या बिसेंबेयेवा का नाम दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान की कैटेगरी के तहत रशियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में हुआ दर्ज।
रूस की तांजिल्या बिसेंबेयेवा ने इस वर्ष 14 मार्च को अपना 120वां जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही इनका नाम रशियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया। अब गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी इनका नाम शामिल हो सकता है। 1896 में जन्मी यह महिला 60 सालों तक खेत में काम करती रहीं। मौजूदा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली महिला इटली की हैं जिनकी उम्र 116 वर्ष है।
एक थप्पड़ ने बदल दी, इस खिलाड़ी की दुनिया
120वां बर्थडे मनाने का दावा करने वाली एक महिला ने अधिकारियों को कहा कि वह दुनिया में सबसे अधिक उम्र की जीवित महिला हैं।
डेली मेल के अनुसार, दक्षिणी रूस के अस्त्रखान क्षेत्र स्थित अल्चा गांव की निवासी बुजुर्ग महिला की तस्वीर इनके परिवार के साथ सामने आयी है। यदि इनका दावा सच निकला तो मौजूदा रिकार्ड होल्डर इटली निवासी एम्मा मोरैनो को ये हरा देंगी।
अस्त्रखान की लोकल मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवार ने लंबी उम्र का रहस्य बताया, ’वो कभी नीचे नहीं बैठतीं और धूमपान नहीं करतीं साथ ही केवल आर्गेनिक फूड लेती हैं।‘ उन्होंने आगे कहा कि बिसेंबेयेवा के दो पति थे और वे रूसी क्रांति, प्रथव व द्वितीय विश्व युद्ध का गवाह रही हैं। मास्को टाइम्स के अनुसार, उन्होंने पूरी जिंदगी इसी जगह पर गुजारा है और 60 सालों तक खेत में काम किया है।
छोटे से पेंशन पर वो अपने बेटे के साथ गुजारा करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके काम के बारे में सबूत देने वाले सभी की मौत हो गयी। उनके परिवार ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध् में उनके पति की मौत हो गयी थी और उनकी पहली संतान भी काफी कम उम्र में ही मर गयी।
रूस के बुक ऑफ रिकार्ड का दावा है कि 1997 में फ्रांस की 122 वर्षीय जीन कैलमेंट के मौत के बाद रूस की बिसेंबेयेवा दूसरी सबसे उम्रदराज महिला हैं।
1 मिनट में 79 लोगों को लगाया गले और बन गया ये रिकॉर्ड