विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों के खिलाफ पाकिस्‍तान की कार्रवाई महत्‍वपूर्ण: अमेरिका

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 11:27 AM (IST)

ट्रंप प्रशासन अपने बयान पर कायम है कि पाकिस्‍तान को वहां रह रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करना चाहिए क्‍योंकि यह अन्‍य क्षेत्रों के लिए खतरनाक है।

आतंकियों के खिलाफ पाकिस्‍तान की कार्रवाई महत्‍वपूर्ण: अमेरिका
आतंकियों के खिलाफ पाकिस्‍तान की कार्रवाई महत्‍वपूर्ण: अमेरिका

वाशिंगटन (प्रेट्र)। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और धमकी भरे बयानों की निंदा की जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कहा कि पाकिस्‍तान में रह रहे आतंकी समूहों के खिलाफ इस्‍लामाबाद की ओर से निर्णायक कार्रवाई की आवश्‍यकता है।
विदेश विभाग के प्रवक्‍ता ने प्रेट्र को बताया, ‘हम पाकिस्‍तान के साथ हमारे सहयोग को महत्‍व देते हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं।‘ लेकिन प्रवक्‍ता ने आगे कहा कि ट्रंप की ओर से यह स्‍पष्‍ट किया जाता रहा है कि, हम पाकिस्‍तान से इस बात की उम्‍मीद कर रहे हैं कि वहां रहने वाले आतंकी संगठन जो अन्‍य क्षेत्रों के लिए खतरनाक है, उसके खिलाफ पाक सरकार सख्‍त कार्रवाई करे।‘ प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिका के हितों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान आतंकी पनाहगाह को रोके।‘ पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली की ओर से ट्रंप के विरोध में पारित रिजॉलूशन के बाद यह बयान आया है। इस रिजॉलूशन के तहत अमेरिका द्वारा नए अफगान तथा दक्षिण एशिया नीति में भारत को तरजीह देने का विरोध किया गया है। नेशनल असेंबली में ट्रंप के शत्रुतापूर्ण और धमकी भरे बयानों की भी निंदा की गयी है।

बता दें कि पाकिस्‍तान की ओर से ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ करीब तीन बैठकों को रद कर दिया है। रेक्‍स टिलरसन ने कहा, ‘हम आतंकियों के खिलाफ पाकिस्‍तान की सुरक्षा में उनकी मदद को तैयार हैं।‘

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान को रास नहीं आया अमे‍रिका का अफगानिस्तान में भारत को तवज्जो देना