विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन को अमेरिका की चेतावनी

By Edited By:
Published: Sat, 01 Feb 2014 04:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 01 Feb 2014 04:11 PM (GMT+05:30)

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के ऊपर नए 'एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीज)' की घोषणा के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को चेतावनी दी है।

News Article Hero Image

वाश्िागटन। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के ऊपर नए 'एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीज)' की घोषणा के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को चेतावनी दी है।

अमेरिका की यह चेतावनी उन रिपोर्टो के बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि चीन दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में एक नए रक्षा क्षेत्र की घोषणा करने की योजना बना रहा है। जबकि इस क्षेत्र को लेकर चीन का अपने पड़ोसी देशों के साथ विवाद चल रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मेरी हर्फ ने कहा, 'हम दक्षिण चीन सागर के ऊपर एडीज की घोषणा को भड़काने वाली व एकतरफा कार्रवाई मानेंगे। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा और दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद को राजनयिक रूप से हल करने की चीन की वचनबद्धता को लेकर सवाल खड़े हो जाएंगे।

हमने स्पष्ट कर दिया है कि विभिन्न पक्षों को एडीज की घोषणा से परहेज करना चाहिए। हम ऐसा नहीं करने के लिए चीन पर भी दबाव बनाएंगे।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर