विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में और 3500 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 01:13 PM (IST)

राष्‍ट्रपति ट्रंप की नई नीति के तहत अफगानिस्‍तान में पहले से तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्‍या में 3500 और सैनिकों का इजाफा किया जाएगा।

अफगानिस्तान में और 3500 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका
अफगानिस्तान में और 3500 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका

वाशिंगटन (प्रेट्र)। युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में अमेरिका की ओर से 3,500 सैनिकों की और तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही वहां अमेरिकी सैनिकों की संख्या 14,500 हो जाएगी।

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रक्षा मंत्री जिम मैटिस को नई तैनाती के लिए अधिकृत किया गया है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई अफगान नीति के अनुसार है। इस नीति में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

इससे पहले शुक्रवार को मैटिस ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने अफगानिस्तान में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के आदेश पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि उस समय उन्होंने यह नहीं जाहिर किया था कि वहां कितने सैनिक बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का यह फैसला मैटिस और विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की ओर से संसद को नई अफगान नीति और उत्तर कोरिया के मसले पर जानकारी दिए जाने के बाद सामने आया है। इससे पहले पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) ने बताया था कि अफगानिस्तान में इस समय 11 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने अफगानिस्तान में बढ़ाई सैनिकों की संख्या