भारतीय मूल के दो डॉक्टर जुर्माना भरने को तैयार
भारतीय मूल के दो अमेरिकी हृदयरोग चिकित्सक धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लाख डॉलर का भुगतान करने के लिए तैयार हो गए हैं।
By Sachin kEdited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 02:08 AM (IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के दो अमेरिकी हृदयरोग चिकित्सक धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लाख 80 हजार डॉलर का भुगतान करने के लिए तैयार हो गए हैं।
केंटुकी में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक सत्यब्रत चटर्जी व अश्विनी आनंद संयुक्त रूप से एक क्लिनिक चलाते हैं। लेक्स 18 डॉट कॉम की खबराें के अनुसार, उन पर शाम मैनेजमेंट एग्रीमेंट के उल्लंघन का आरोप है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोनों चिकित्सकों ने सेंट जोसेफ अस्पताल के साथ शाम मैनेजमेंट एग्रीमेंट के तहत प्रबंधन की सेवाओं के लिए फीस देने का करार किया था। हालांकि हकीकत में उन्होंने फीस नहीं दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें