विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अाखिर क्यों हैं ट्रंप के निशाने पर न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट ?

By Lalit RaiEdited By:
Published: Mon, 16 May 2016 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 10:53 AM (IST)

रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर अमेरिका के दो अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। ट्रंप ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को खुली धमकी देते हुए कहा था कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो इन समाचार पत्रों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप का कहना है कि ये दोनों समाचार पत्र उनके बारे में अनाप-शनाप लिखते हैं। यही नहीं उनकी कही गई बातों की गलत तरीके से व्याख्या करते हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मालिक ज्योफ बिजोस को धमकाते हुए ट्रंप ने कहा था कि उन्हें अपने कृत्यों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

जानें महिलाएं क्यों रहती हैं ट्रंप के निशाने पर ?

वाशिंगटन पोस्ट ने क्या कहा था ?

वाशिंगटन पोस्ट समय समय पर ट्रंप के बयानों की आलोचना करता रहा है। पेपर में एक आर्टिकल छपा जिसमें य़े जिक्र था कि कैसे झूठे ट्रंप ने एक पीआर एजेंसी को हायर किया और 1990 के दौरान अपने कामों को इस तरह से पेश किया जैसे अमेरिका के एकमात्र शुभचिंतक वो ही थे। वाशिंगटन पोस्ट में छपी इस खबर पर ट्रंप का पारा सातवें आसमना पर जा पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस पेपर के रिपोर्टर अक्सर उनसे वाहियात सवाल पूछते हैं। जिसका कोई मतलब नहीं होता है। अगर उन्होंने सवालों का जवाब दिया तो वाशिंगटन पोस्ट में संपादकीय इस तरह से बनायी जाती हैं जैसे वो अमेरिका के दुश्मन हों। ट्रंप ने कहा कि हकीकत ये है कि अमेजन के मालिक ज्योफ बिजोस को डर है कि उनके सत्ता में आने के बाद अमेजन के काले कारनामों की कलई खुल जाएगी। लिहाजा वाशिंगटन पोस्ट उन्हें निशाने पर रखता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने क्या कहा था ?

ट्रंप द्वारा महिलाओं के बारे में टिप्पणी करने पर न्यूयॉर्क टाइम्स उनकी खिचाई करता रहा है। टाइम्स ने एक बार लिखा था कि ट्रंप महिलाओं को मांस का एक लोथडा समझते हैं। इस्तेमाल की जाने वाली चीज मानते हैं। ऐसा शख्स सतही है। जिसमें गंभीरता का अभाव है। जो अमेरिका के लिए किसी भी माएने में सही नहीं है। अगर उसे अमेरिका की सत्ता हाथ में मिलती है। तो वो ह्वाइट हाउस की गरिमा को चोट पहुंचाएगा।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक न्यूयॉर्क टाइम्स की इस तरह की टीका टिप्पणियों पर ट्रंप ने कहा कि ये लोग हिलेरी और उनके पति के बारे में तो कुछ भी नहीं बोलते हैं। लेकिन बयानों को तोड़मरोड़ कर पेश कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक पत्रकार ने पूछा कि पिछले चालीस साल के अपने टैक्स रिकॉर्ड को जनता के सामने क्यों नहीं पेश करते हैं तो ट्रंप का जवाब था कि इस तरह का सवाल आप नहीं पूछ सकते हैं।

लंदन के पहले मुस्लिम मेयर ने ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकराया