विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर आरोपों के घेरे में आए ब्राजीलियन राष्ट्रपति

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 04:31 PM (IST)

जैनोट का कहना है कि आरोपियों ने अनुचित रूप से बड़ी राशि प्राप्त की जिससे राज्य नियंत्रित तेल कंपनी पेट्रोब्रास को अरबों रुपये का घाटा हुआ है।

फिर आरोपों के घेरे में आए ब्राजीलियन राष्ट्रपति
फिर आरोपों के घेरे में आए ब्राजीलियन राष्ट्रपति

ब्रासीलिया, रायटर। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर की ब्राजीलियन डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी (पीएमडीबी) के छह नेताओं पर आपराधिक संगठन बनाने का आरोप लगा है। इससे पीएमडीबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टेमर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर चुके हैं। बड़ी कंपनियों के समूह की ओर से ठेके के लिए सरकारी अधिकारियों को दिए जाने वाले रिश्वत के मामले ने ब्राजील की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इसी केस में राष्ट्रपति भी फंसे थे।

हालांकि ब्राजील की संसद ने राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाने की इजाजत देने से इन्कार कर दिया था। इस मामले को उठाने वाले ब्राजील के शीर्ष अभियोजक जैनोट अब राष्ट्रपति टेमर व उनके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में एक और याचिका दायर करेंगे। इसमें आपराधिक संगठन बनाए जाने का जिक्र होगा। वहीं राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि वह जैनोट को और आरोप लगाने से रोके। अदालत टेमर की याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगी।

जैनोट का कहना है कि आरोपियों ने अनुचित रूप से बड़ी राशि प्राप्त की जिससे राज्य नियंत्रित तेल कंपनी पेट्रोब्रास को अरबों रुपये का घाटा हुआ है। वहीं पीएमडीबी नेताओं ने दावा किया है कि अभियोजक के पास कोई पुख्ता सुबूत नहीं है, इसलिए अदालत उन्हें सभी आरोपों से मुक्त करेगी।

यह भी पढ़ें: ब्राजील में 70 लोगों को ले जा रही नाव डूबी, 10 की मौत