यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तरी कोरिया ने इजाद की एंटी टैंक रॉकेट, बड़े पैमाने पर निर्माण करने का दिया निर्देश
उत्तरी कोरिया ने हाल ही में देश में विकसित टैंक निरोधी हथियार के परीक्षण का निर्देश जारी किया है। टैंक ...और पढ़ें

पायोग्यान। उत्तरी कोरिया के बड़े नेता किम जॉग उन ने कोरिया में हाल में विकसित टैंक निरोधी हथियार के परीक्षण का निर्देश जारी किया है।
न्यूज एजेंसी केसीएन के मुताबिक इस हथियार को उत्तरी कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों ने बनाया है।
झिंगुआ न्यूज के मुताबिक इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य उड़ान के दौरान रॉकेट का नियंत्रण और उसकी सटीकता की जांच करना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैंक निरोधी और लेजर से चलने वाले इस रॉकेट की ताकत का देखने के लिए भी इस परीक्षण को किया जाना आवश्यक है।
जानकारी के मुताबिक इस रॉकेट की फायरिंग रेंज का विस्तार और इसकी क्षमता बढ़ाने को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक किम जॉन इस प्रयोग से संतुष्ट हैं और उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर बनाने का निर्देश दिया है।
