अगस्त में भी माली के सेवारे में आतंकियों ने बनाया था बंधक, मारे गए थे 13 लोग
इस साल अगस्त में माली के सेवारे शहर में भी इसी तरह का एक आतंकी हमला हुआ था। सेवारे शहर के बाइब्लोस होटल में आतंकियों की तरफ से किए गए इस हमले में सुरक्षाबलों ने चार बंधकों को तो मुक्त करा लिया था।
बमाको। इस साल अगस्त में माली के सेवारे शहर में भी इसी तरह का एक आतंकी हमला हुआ था। सेवारे शहर के बाइब्लोस होटल में आतंकियों की तरफ से किए गए इस हमले में सुरक्षाबलों ने चार बंधकों को तो मुक्त करा लिया था। उसके बादवजूद तीन आतंकियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।
फ्रांसीसी सैनिकों की सहायता से विशेष सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को उस वक्त अंजाम दिया था।
माली के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि सेवारे शहर के बाइब्लोस होटल में अभियान पूरा हो गया। पांच लोगों के शव और मिले जिनमें चार होटल के कर्मचारी और एक आतंकी के शव थे। इससे पहले माली के पांच सैनिक, दो आतंकी और एक संयुक्त राष्ट्र शांति सेना से जुड़े कर्मचारी मारे जाने की जानकारी दी गई थी।
गौरतलब है कि सेवारे के बाइब्लोस होटल में अक्सर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी ठहरते हैं। माली में आतंकी संगठन का गढ़ उत्तर क्षेत्र में है। वहां से अब वह दक्षिण में अपने हमले तेज कर रहा है।