Move to Jagran APP

पाकिस्तानी सैन्य अभ्यास को नौसेना ने नहीं दी तवज्जो

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मालदीव, रूस, श्रीलंका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका की नौसेनाएं भाग लेंगी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 09 Feb 2017 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:04 PM (IST)
पाकिस्तानी सैन्य अभ्यास को नौसेना ने नहीं दी तवज्जो

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में होने जा रहे पाकिस्तानी नौसेना के अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास को तवज्जो नहीं दी है। नौसेना ने इसे सामान्य गतिविधि की संज्ञा दी है।

loksabha election banner

नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा, 'पाकिस्तान हर दो वर्ष में यह अभ्यास करता है। 16 देश इसमें भाग ले रहे हैं। यह किसी भी देश की ओर से होने वाली सामान्य समुद्री गतिविधि है।' पाकिस्तान 'अमन-17' के नाम से 10-14 फरवरी तक सैन्य अभ्यास करेगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मालदीव, रूस, श्रीलंका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका की नौसेनाएं भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें- नौसेना के विमान ने किया पोत रोधी प्रक्षेपास्त्र का प्रक्षेपण

नौसेना प्रमुख सुनील लांबा नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन के एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए थे। कॉन्फ्रेंस का विषय 'ब्लू इकोनॉमी' (समुद्र केंद्रित अर्थव्यवस्था) था। नौसेना प्रमुख ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उचित नीति बनाने की जरूरत है। इसे बढ़ावा देने के लिए विज्ञान आधारित तकनीकों के इस्तेमाल का रास्ता भी तलाशने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना ने समुद्र में फंसे चीनी नौका की मदद की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.