विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर चला किशोर की मौत का लाइव वीडियो

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 16 Apr 2017 05:05 PM (IST)

जार्जिया के किशोर मलाची हेमफील के साथ यह घटना पिछले सोमवार को हुई। गोली लगते उसके दोस्तों ने लाइव देखा।

इंस्टाग्राम पर चला किशोर की मौत का लाइव वीडियो
इंस्टाग्राम पर चला किशोर की मौत का लाइव वीडियो

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में एक किशोर को बंदूक से खिलवाड़ की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हादसा उस वक्त हुआ, जब यह किशोर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने दोस्तों को बंदूक दिखा रहा था। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को खोकर बेसुध हुई मां ने सभी अभिभावकों को इस हादसे से सबक लेते हुए अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

जार्जिया के किशोर मलाची हेमफील के साथ यह घटना पिछले सोमवार को हुई। गोली लगते उसके दोस्तों ने लाइव देखा। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और बहन कमरे में पहुंचीं जहां वह खून से लथपथ जमीन पर गिरा तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मां ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंचीं, तब बेटे के फोन पर इंस्टाग्राम लाइव ऑन था। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा था। वह उनका इकलौता बेटा था। उसकी उम्र 13 वर्ष थी। हादसे के वक्त बेटे के 40 से 50 दोस्त उसे लाइव देख रहे थे।

मित्र को गोली लगते देख सभी भागकर उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। किशोर की मां के अनुसार उनके बेटे को संभवत: किसी ने बंदूक में क्लिप लगाने को कहा था। क्लिप लगाने के समय ही बंदूक से गोली चल गई। उन्हें यह भी पता नहीं था कि उनके बेटे के पास कहां से बंदूक आई। शायद उसके किसी दोस्त ने दिया था।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर कोरिया ने दिखाई US को आंख, फिर किया मिसाइल परीक्षण