विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाजीलैंड में मिनी स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध

By Edited By:
Published: Mon, 24 Dec 2012 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2012 08:14 PM (IST)

अफ्रीका की आखिरी राजशाही स्वाजीलैंड में महिलाओं के मिनी स्कर्ट और भड़काऊ टॉप पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बबाने [स्वाजीलैंड]। अफ्रीका की आखिरी राजशाही स्वाजीलैंड में महिलाओं के मिनी स्कर्ट और भड़काऊ टॉप पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के अनुसार ये परिधान दुष्कर्म के लिए उकसाते हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को छह माह की सजा का प्रावधान किया गया है।

पुलिस ने इस प्रतिबंध की सूचना देते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह भी चौंकाने वाली है। इंडिपेंडेंट न्यूज ऑनलाइन ने पुलिस प्रवक्ता वेंडी हेल्टा के हवाले से लिखा है, 'ऐसे परिधान बलात्कारियों का काम आसान करते हैं, क्योंकि आधे कपड़े हटाना ज्यादा आसान होता है।' प्रतिबंध लो वेस्ट जींस पर भी लागू होगा।

रीड डांस नाम के वार्षिकोत्सव को इस प्रतिबंध से दूर रखा गया है, जिसमें राजा स्वाति तृतीय अपने लिए नई रानी चुनता है। इसमें लड़कियों को अंत:वस्त्र पहनने तक की अनुमति नहीं होती। उन्हें कपड़े के नाम पर सिर्फ एक अधोवस्त्र पहनने की इजाजत होती है। इस राजा की पहले से ही 13 रानियां हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर