यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडोनेशिया में थाने पर आत्मघाती हमला
इंडोनेशिया के सोलो शहर में मंगलवार को बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया।

जकार्ता। इंडोनेशिया के सोलो शहर में मंगलवार को बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। इसमें एक अधिकारी घायल हो गया है।
राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता ब्वाय राफली अमार के अनुसार, हमलावर सुबह 7.35 बजे जावा द्वीप स्थित पुलिस स्टेशन में घुसा। वह कैंटीन में जाने के लिए बहस करने लगा। इसके बाद वह अपनी बाइक से जबरन अंदर दाखिल हो गया। इस दौरान उसने खुद को उड़ा दिया। इसमें वह मारा गया और पुलिस का एक सदस्य घायल हो गया।
गौरतलब है कि जकार्ता में इस साल जनवरी में भी एक आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें चार नागरिक और चार हमलावर मारे गए थे। इंडोनेशिया में पिछले सात साल में हुआ यह सबसे बड़ा हमला था। इंडोनेशिया दुनिया की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। पिछले 15 साल के दौरान यहां कई आतंकी हमले हो चुके हैं। वर्ष 2002 में बाली में सिलसिलेबार बम धमाके हुए थे। इसमें 202 लोग मारे गए थे।
