श्रीलंका में पकड़े गए 49 भारतीय मछुआरे
कोलंबो। श्रीलंका नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 4
कोलंबो। श्रीलंका नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 49 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक ये मछुआरे श्रीलंका के उत्तारी तटीय इलाके में काफी अंदर तक आ गए थे।
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि कांकेसनतुरई और तलाईमन्नार दो अलग-अलग जगहों से 49 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिली दस नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 24 मछुआरों को तलाईमन्नार की पुलिस को सौंप दिया गया है। बाकी बचे हुए मछुआरों को कांकेसनतुरई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन सभी मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप तय किए जाएंगे और अदालत में पेश किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।