विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओक क्रीक के पुलिस अधिकारी का सम्मान करेंगे सिख

By Edited By:
Published: Wed, 09 Apr 2014 04:25 PM (IST)

एक सिख संगठन ने ओक क्रीक के पुलिस अधिकारी ब्रायन मर्फी को सम्मानित करने की घोषणा की है। उनका सम्मान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। एक सिख संगठन ने ओक क्रीक के पुलिस अधिकारी ब्रायन मर्फी को सम्मानित करने की घोषणा की है। उनका सम्मान दो साल पहले विस्कांसिन स्थित गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी के दौरान उनके त्याग और अनुकरणीय सेवाओं के लिए किया जाएगा।

विस्कांसिन के ओक क्रीक स्थित गुरुद्वारे में पांच अगस्त, 2012 को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचने वाले मर्फी पहले अधिकारी थे। इस हमले में उन्हें 12 गोलियां लगी थीं जबकि छह सिखों की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। वाशिंगटन के गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन ने मंगलवार को बताया कि मर्फी को वैसाखी के दिन 'सेवा' अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

फाउंडेशन के चेयरमैन इंदर पाल सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए उनके बलिदान और अनुकरणीय सेवा के साथ ही सिख समुदाय सहित ओक क्रीक के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान को लेकर हम लोग उनके बहुत आभारी हैं। उनकी कार्रवाई से सिखों का बहुत बड़ा कत्लेआम होने से बच गया था जो उस समय गुरुद्वारा में फंसे हुए थे।