Move to Jagran APP

चीन में मिले 10 हजार वर्ष पुराने मानव के प्रमाण

शोधकर्ताओं को किंघाई-तिब्बत के पहाड़ी मैदान पर 10 हजार वर्ष पहले मनुष्यों के रहने के प्रमाण मिले हैं। यहां पर पत्थरों के दर्जनों औजार भी मिले हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 09:20 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:30 PM (IST)
चीन में मिले 10 हजार वर्ष पुराने मानव के प्रमाण

बीजिंग (प्रेट्र)। पुरातत्वविदों को 4000 मीटर की ऊंचाई पर किंघाई-तिब्बत के पहाड़ी मैदान पर 10 हजार वर्ष पहले मनुष्यों के रहने के प्रमाण मिले हैं। किंघाई यूनिवर्सिटी और पुरातत्व अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर शोधकर्ताओं ने तिब्बत के गोलोग प्रांत में प्रागैतिहासिक काल की राख की परत की खोज की है। उन्होंने सुनिश्चित किया कि यह मानव गतिविधियों के अवशेष हैं। यहां पर पत्थरों के दर्जनों औजार भी मिले हैं।

loksabha election banner

शोधकर्ताओं का कहना है कि 10 हजार वर्ष पूर्व कठोर वातावरण में 4000 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ी मैदान में मनुष्य रहते थे। वो शिकार के लिए इन औजारों का प्रयोग करते थे। किंघाई यूनिवर्सिटी के गुआंगलियांग के हवाले से जिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि ये मानव गतिविधियों के सबसे पुराने प्रमाण हैं। इनसे पता चलता है कि उस समय में मनुष्य किस प्रकार कठोर वातावरण का सामना करता था।

AN-32 का अब तक न मिल पाना किसी अनहोनी की ओर इशारा: पर्रिकर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.