विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ दशक से ट्रंप के अंगरक्षक रहे शिलर की विदाई तय

By Srishti VermaEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 04:09 PM (IST)

शिलर ने ट्रंप के साथ बिताए पलों को बेहतरीन बताते हुए राष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। न्यूयॉर्क पुलिस ...और पढ़ें

डेढ़ दशक से ट्रंप के अंगरक्षक रहे शिलर की विदाई तय
डेढ़ दशक से ट्रंप के अंगरक्षक रहे शिलर की विदाई तय

वाशिंगटन (एएफपी)। एफबीआइ के पूर्व प्रमुख जेम्स कोमी को बर्खास्तगी का पत्र थमाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंगरक्षक और विश्वासपात्र कीथ शिलर की भी व्हाइट हाउस से विदाई तय हो गई है। शिलर डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से ट्रंप को सुरक्षा मुहैया कराते रहे हैं। जॉन केली के चीफ ऑफ स्टाफ बनने के बाद व्हाइट हाउस की मौजूदा संरचना और अनुशासन को नए सिरे से व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि लगातार लीक हो रही सूचनाओं को रोका जा सके।

शिलर ओवल ऑफिस ऑपरेशंस के निदेशक भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि वह आने वाले कुछ सप्ताह में फ्लोरिडा लौटने की योजना बना रहे हैं। शिलर ने ट्रंप के साथ बिताए पलों को बेहतरीन बताते हुए राष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। न्यूयॉर्क पुलिस में सेवा दे चुके शिलर ने कहा, 'पिछला 10-15 साल बहुत ही बेहतरीन रहा है। यह ऐतिहासिक है।' उन्होंने स्वीकार किया कि सरकारी कामकाज उन्हें रास नहीं आता है। अमेरिकी मीडिया ने वेतन कटौती को उनके पद छोड़ने की वजह बताया है। शिलर के वेतन में 1.30 लाख डॉलर (83.14 लाख रुपये) की सालाना कटौती की गई है। हालांकि, व्हाइट हाउस में वह अब भी सबसे ज्यादा वेतन (एक करोड़ रुपये सालाना) पाने वालों में हैं। कुछ दिनों पहले ही ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार स्टीव बैनन और सेबेस्टियन गोरका को पिछले दिनों ही इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब और कतर नेताओं ने की बातचीत, जल्‍द सुलझ सकता है विवाद