Move to Jagran APP

सात दक्षिण अफ्रीकी भारतीय 'नेशनल आर्डर' से सम्मानित

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भारतीय मूल के सात लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान देश की समृद्धि में योगदान के लिए दिया गया है। 'नेशनल ऑर्डर' नामक यह पुरस्कार सात दक्षिण अफ्रीकी भारतीय नागरिक समेत 38 लोगों को प्रदान किया गया। यह सम्मान हर साल 27 अप्रैल यानी दक्षिण अफ्र

By Edited By: Published: Mon, 29 Apr 2013 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2013 06:35 PM (IST)

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भारतीय मूल के सात लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान देश की समृद्धि में योगदान के लिए दिया गया है।

loksabha election banner

'नेशनल ऑर्डर' नामक यह पुरस्कार सात दक्षिण अफ्रीकी भारतीय नागरिक समेत 38 लोगों को प्रदान किया गया। यह सम्मान हर साल 27 अप्रैल यानी दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाता है। वर्ष 1994 में इसी दिन नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। पुरस्कार पाने वालों में भारत के मशहूर राजनयिक एनुगा रेड्डी भी शामिल हैं, जिन्होंने 1963 से संयुक्त राष्ट्र में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाई थी। दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द बाओबाब लेनासिया से ताल्लुक रखने वाली सामुदायिक कार्यकर्ता सूराया खान को दिया गया। उन्हें 'आंटी बीबी' के नाम से भी जाना जाता है। ऑर्डर इन सिल्वर सम्मान पत्रकार व सामुदायिक कार्यकर्ता यूसुफ अबरामजी और प्लास्टिक सर्जन डॉ. रिदवान मियां को दिया गया।

सूराया ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो समाज में दूसरी महिलाओं की मदद करने के लिए आगे आई हैं।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.