वैज्ञानिकों ने की पॉकेट शार्क की पहचान
वैज्ञानिकों ने साढे़ पांच इंच लंबे पॉकेट शार्क मछली की पहचान की है। यह अभी तक पाई गई दूसरी संभावित प्रजाति है। इस प्रजाति का सामान्य नाम पॉकेट शार्क है और इसका वैज्ञानिक नाम मोल्लिसक्यूआमा प्रजाति है।
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने साढे़ पांच इंच लंबे पॉकेट शार्क मछली की पहचान की है। यह अभी तक पाई गई दूसरी संभावित प्रजाति है। इस प्रजाति का सामान्य नाम पॉकेट शार्क है और इसका वैज्ञानिक नाम मोल्लिसक्यूआमा प्रजाति है।
अपनी लंबाई के कारण यह जेब में रखी जा सकती है, लेकिन कई मनोवैज्ञानिक विशेषताओं में से एक विशेष मुंह के कारण इसे 'पॉकेट' नाम दिया गया।
एनओएए के प्रमुख और नए अध्ययन के लेखक मार्क ग्रेस ने कहा, 'हमें केवल साढ़े पांच इंच लंबे पॉकेट शार्क मिला है और यह नवजात नर है।'
ग्रेस ने कहा, 'इस खुलासे के बाद हमें यह सोचना पड़ रहा है कि आखिर इसके माता-पिता कहां हो सकते हैं और वे समुद्र में कैसे आए। इससे 36 वर्ष पहले दूसरी ज्ञात प्रजाति मिली थी।'