विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह नहीं रहे, सलमान नए शासक

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 23 Jan 2015 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 08:46 AM (IST)

सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह का आज तड़के निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। शाही अधिकारियों ने यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रियाद सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह का आज तड़के निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। शाही अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाह अब्दुल्लाह के छोटे भाई सलमान नए शासक होंगे।

सुल्तान कई हफ्तों से निमोनिया की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। 79 वर्षीय सलमान इब्न अब्दुल अजीज उनके सौतेले हैं।

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब में फंसे दो दर्जन से ज्यादा भारतीय

अब्दुल्लाह साल 2005 अपने सौतेले भाई शाह फहद की मौत के बाद सत्ता में आए थे। हालांकि वे 1995 से ही सरकार की बागडोर संभाले हुए थे क्योंकि शाह फहद अपनी बीमारी के चलते शासन चलाने में सक्षम नहीं रह गए थे।
शाह अब्दुल्लाह को देश में कुछ सुधार लाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश में सीमित चुनावों में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया था। साथ ही उन्होंने कुछ पुलिस सुधार भी लागू किए थे।

यह भी पढ़ें : 20 डॉलर प्रति बैरल भाव आने पर भी नहीं घटाएंगे उत्पादनः ओपेक