विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

51 करोड़ में बिकी नीले रंग के दुर्लभ हीरे की अंगूठी

By Edited By:
Published: Thu, 25 Apr 2013 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2013 04:06 PM (IST)

लंदन। नीले रंग के दुर्लभ हीरे की अंगूठी की नीलामी ने यहां नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह अंगूठी

News Article Hero Image

लंदन। नीले रंग के दुर्लभ हीरे की अंगूठी की नीलामी ने यहां नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह अंगूठी 95 लाख डॉलर [करीब 51 करोड़ रुपये] में बिकी है। यह अपनी पहली खरीद से करीब चार गुना ज्यादा दाम पर नीलाम हुई है। यह अंगूठी वर्ष 1965 में बनाई गई थी। नीलामी के तहत इसके 15 से 23 लाख डॉलर में बिकने की उम्मीद थी।

लंदन की न्यू बांड स्ट्रीट स्थित बोनहम्स फाइन ज्वैलरी सेल में 5.30 कैरेट के इस दुर्लभ रत्न की नीलामी हुई। यह हीरा प्रति कैरेट 18 लाख डॉलर [करीब 9.7 करोड़ रुपये] में बिका है, जबकि इससे पहले एक नीला हीरा प्रति कैरेट 16.8 लाख डॉलर [करीब 9 करोड़ रुपये] में बिका था। यह लंदन स्थित इंटरनेशनल डायमंड हाउस ग्रिफ डायमंड्स द्वारा खरीदा गया। नीलामी में दुनियाभर से लोगों ने भाग लिया था। इस नीले रंग के दुर्लभ हीरे की अंगूठी इटली के प्रसिद्ध ज्वैलर बुलगारी ने तैयार की थी, जो हॉलीवुड सितारों का पसंदीदा ब्रांड है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर